Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode 2025 – आसान और सही तरीका

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode 2025

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode 2025 – आसान और सही तरीका

आज के डिजिटल युग में UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड किसी भी सरकारी काम से लेकर बैंकिंग, सेवाओं व डिजिटल वेरिफिकेशन तक लगभग हर काम में आधार बहुत ज़रूरी दस्तावेज बन चुका है। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो कई सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएँगे, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन लगभग हर ऑनलाइन या ऑफलाइन सेवा के लिए चाहिए होती है। इसलिए, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode 2025.

नीचे पूरी प्रक्रिया दी गई है जिससे आप आसानी से अपना नंबर आधार से लिंक या अपडेट कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने की प्रक्रिया 2025 Mobile Number Link ya Update

नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाएँ

  • सबसे विश्वसनीय तरीका है कि आप अपने नज़दीकी आधार नामांकन/अपडेट केंद्र Aadhaar Enrollment/Update Center जाएँ।
  • केंद्र खोजने के लिए आधिकारिक यूआईडीएआई वेबसाइट UIDAI Portal पर जाएँ और Locate Enrollment Center विकल्प चुनें।

अपडेट फॉर्म भरें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें

  • केंद्र पर एक अपडेट/सुधार फॉर्म मिलेगा। उसमें अपना आधार नंबर, नाम, व नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करनी होगी।

फीस जमा करें (यदि पहले लिंक नहीं किया था या अपडेट करना हो)

  • यदि आप पहले कभी मोबाइल नंबर लिंक नहीं कर चुके हैं। आमतौर पर इस प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता।
  • लेकिन अगर आप नंबर अपडेट या बदल रहे हैं। ₹75 (GST सहित) शुल्क लागू हो सकता है।

अपडेट रिक्वेस्ट प्राप्त करें, और स्टेटस चेक करें

  • अपडेट के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिस पर SRN (Service Request Number) या URN (Update Request Number) लिखा होगा।
  • आप इस नंबर से यूआईडीएआई वेबसाइट पर जाकर अपना अपडेट स्टेटस देख सकते हैं।

क्यों है मोबाइल नंबर लिंक करना ज़रूरी?

  • आधार से जुड़े कई ऑनलाइन/ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए OTP मोबाइल नंबर पर आता है। अगर नंबर लिंक नहीं है, तो वेरिफिकेशन संभव नहीं।
  • यदि आप mAadhaar ऐप या अन्य आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं। मोबाइल नंबर लॉगिन व सेवाओं के लिए ज़रूरी है।
  • बैंक, सरकारी योजनाएँ, सब्सिडी, पहचान हर चीज़ के लिए आधार + नंबर लिंक होना आमतौर पर अनिवार्य हो जाता है।

Frequently Ask Questions

क्या मैं ऑनलाइन ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता हूँ?

नहीं, 2025 में भी वर्तमान जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट/लिंकिंग के लिए आपको नज़दीकी आधार केंद्र जाना होगा।

क्या हर बार शुल्क देना होगा?

यदि नया नंबर पहली बार लिंक कर रहे हैं, आमतौर पर शुल्क नहीं होता। लेकिन अपडेट/बदलाव के लिए ₹75 शुल्क लगता है।

मुझे अपडेट की स्थिति कैसे पता चलेगी?

आधार केंद्र से मिली रसीद के SRN/URN से आप ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं।

क्या मेरा आधार नंबर बदल जाएगा?

नहीं, आधार नंबर वही रहेगा सिर्फ मोबाइल नंबर लिंक/अपडेट होगा।

क्या एक मोबाइल नंबर से कई आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं?

हाँ, एक ही मोबाइल नंबर को कई आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है।


Also Read:

Aadhar Card में डॉक्युमेंट Update कैसे करें।
77 लाखों को नए रोजगार और सुरक्षा
SIR सबमिट हुआ नहीं चेक करें


निष्कर्ष: 2025 Me Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode 2025 इस सवाल का जवाब अब बहुत ही सरल है। आपको बस अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है, फॉर्म भरना है, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करानी है और (अगर लागू हो) शुल्क जमा करना है। थोड़े से इंतज़ार के बाद (अक्सर 24-72 घंटे) आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ जाएगा।

नंबर लिंक होने के बाद आप आधार से जुड़ी सारी सुविधाओं, बैंकिंग, सरकारी योजनाएँ, OTP वेरिफिकेशन, डिजिटल सेवाएं आदि, बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकेंगे।

Scroll to Top