वृद्धा पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड बिहार 2026 | Direct PDF Link

Vridha Pension Form PDF Download Bihar 2026

Vridha Pension Form PDF Download Bihar (Direct Link): अगर आप बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और वृद्धा पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आपको डायरेक्ट PDF लिंक, पात्रता, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में मिलेगी।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना क्या है?

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने पेंशन दी जाती है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

वृद्धा पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड बिहार 2026 (Direct Link)

वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड करें:


(आधिकारिक वेबसाइट sspmis.bihar.gov.in से डाउनलोड करें)

सुझाव: PDF डाउनलोड करने के बाद उसे A4 साइज में प्रिंट करें।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना पात्रता (Eligibility)

वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करने हेतु निम्न शर्तें जरूरी हैं:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
  • आयु 60 वर्ष या उससे अधिक
  • किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ न ले रहा हो
  • परिवार की वार्षिक आय सीमित हो (सरकारी नियमों के अनुसार)

जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

वृद्धा पेंशन फॉर्म के साथ ये दस्तावेज़ लगते हैं:

  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र (Excepted General)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (खाता संख्या व IFSC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

बिहार वृद्धा पेंशन फॉर्म कैसे भरें? (Step-by-Step)

  1. ऊपर दिए गए लिंक से PDF फॉर्म डाउनलोड करें
  2. फॉर्म को साफ-सुथरे अक्षरों में भरें
  3. सभी जरूरी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी संलग्न करें
  4. भरा हुआ फॉर्म अपने प्रखंड कार्यालय / RTPS काउंटर में जमा करें
  5. रसीद अवश्य लें

वृद्धा पेंशन कितनी मिलती है?

  • 80 वर्ष या उससे अधिक: ₹1100 प्रति माह
    (राशि समय-समय पर सरकार द्वारा बदली जा सकती है)
  • 60–79 वर्ष: ₹1100 प्रति माह

वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें?

फॉर्म जमा करने के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक पोर्टल खोलें sspmis.bihar.gov.in
  2. Beneficiary (लाभार्थी आईडी) डाले
  3. Enter Captcha भरे
  4. Application Status (आवेदन स्तिथि खोजे) पर क्लिक करे

ग़लतियाँ जिनसे बचना चाहिए

  • गलत या अधूरी जानकारी भरना
  • बैंक डिटेल्स में गलती
  • बिना दस्तावेज़ के फॉर्म जमा करना
  • फॉर्म की कॉपी अपने पास न रखना

Also Read:

बिहार Vridha Pension KYC कैसे करें 2026: पेंशन रोक से बचें!
PAN-Aadhaar Linking 2026: अगर आपने आधार से पैन लिंक नहीं किया तो 2026 में क्या करना होगा?


निष्कर्ष: वृद्धा पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड बिहार 2026

अगर आप या आपके परिवार में कोई बुजुर्ग व्यक्ति बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2026 का लाभ लेना चाहता है, तो ऊपर बताए गए तरीके से वृद्धा पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड करके आवेदन करें। यह योजना बुजुर्गों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

Scroll to Top