Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Bihar – Apply, Status, Form PDF

Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Bihar 2026

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना बिहार 2026: राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, फॉर्म PDF और स्टेटस चेक करने का तरीका सरल भाषा में मिलेगा।

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है। इसका उद्देश्य ऐसे बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता देना है जिनकी आय का कोई स्थायी साधन नहीं है।

योजना का लाभ (Pension Amount)

आयुमासिक पेंशन
60–79 वर्ष₹1100 प्रति माह
80 वर्ष या उससे अधिक₹1100 प्रति माह

पात्रता (Eligibility Criteria)

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने हेतु:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
  • आयु कम से कम 60 वर्ष
  • किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो
  • परिवार की आर्थिक स्थिति सरकारी मानकों के अनुसार हो

जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ आवश्यक हैं:

  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र (Excepted General)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (खाता संख्या व IFSC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना फॉर्म PDF डाउनलोड

Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Bihar Form PDF Download:
Download Form Here

सुझाव: फॉर्म डाउनलोड करने के बाद A4 साइज में प्रिंट करें।

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना आवेदन कैसे करें? (Apply Process)

ऑफलाइन आवेदन (सबसे सामान्य तरीका)

  1. ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म PDF डाउनलोड करें
  2. फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें
  3. जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें
  4. फॉर्म अपने प्रखंड कार्यालय / RTPS काउंटर में जमा करें
  5. रसीद (Acknowledgement) अवश्य लें

MVPY योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

आप सभी पात्र आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आवेदक को SSPMIS की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Register for MVPY लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना जिला, प्रखंड (ब्लॉक) चुनें तथा आधार संख्या और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  4. इसके बाद बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, IFSC कोड आदि) सावधानीपूर्वक भरें।
  5. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. अंत में भरी गई जानकारी को अच्छे से जांचें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें
  7. आवेदन सफल होने पर प्राप्त Application ID और रसीद (Acknowledgement Slip) को सुरक्षित रखें।

वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें? (Status Check)

  1. सबसे पहले आवेदक को SSPMIS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर उपलब्ध “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे पेंशन आईडी / आधार नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. सभी विवरण भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।
  5. सर्च करते ही स्क्रीन पर आपकी पेंशन स्थिति, भुगतान (Payment Status) तथा अगली किस्तों की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

पेंशन लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) देखने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना आवेदन समस्याएं और समाधान

  • पेंशन अप्रूव होने में समय सामान्यतः 1–3 महीने
  • बैंक खाता/मोबाइल नंबर गलत हो जाए तो प्रखंड कार्यालय में सुधार आवेदन दें।
  • पेंशन रुक जाए तो आधार, बैंक KYC और जीवन प्रमाण पत्र की जांच करें।

Also Read:

Gopalganj Sarkari Yojana: गोपालगंज में आने वाली सभी सरकारी योजनाएं
बिहार वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड – अपना गोपालगंज


निष्कर्ष: Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Bihar

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना बिहार 2026 राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय और महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। यदि आप स्वयं या आपके परिवार का कोई सदस्य इस योजना के लिए पात्र है, तो समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Scroll to Top