
आजकल हर सरकारी और डिजिटल काम में आपके UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) से जुड़ा आधार बहुत ज़रूरी है, बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, ऑनलाइन सेवाएं, KYC, OTP वेरिफिकेशन आदि। लेकिन अगर आपके आधार में आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पुराना नंबर है, तो इन सब सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकता। इसलिए जानना बहुत ज़रूरी है कि Aadhar Card me mobile Number Link Kaise Kare 2025
क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर लिंक करना
- Aadhaar-based सेवाओं (जैसे OTP, e-Aadhaar डाउनलोड, बैंकिंग, KYC) के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- बिना लिंक मोबाइल नंबर के आप OTP नहीं पा सकेंगे, और Aadhaar से जुड़ी कई सेवाएं रुक जाएँगी।
- यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या नया नंबर जोड़ना है तो उसे समय से अपडेट करना चाहिए ताकि भविष्य में परेशानी न हो।
2025 में Mobile Link / Update करने का तरीक़ा
यहाँ दो तरीके बताए जा रहे हैं ऑफलाइन (डेटा सेंटर जाकर) और ऐप / नई सुविधाओं के ज़रिए:
ई-आधार न्यू एप्प से क्या-क्या अपडेट कर सकते है?
- मोबाइल नंबर
- अपना पता
- जन्मतिथि
- लिंग
- ई-मेल आईडी
- नाम
Online: App Ya Online Karne Ka Subidha Ab Start Hua
2025 में, UIDAI नई सुविधाएं ला रहा है जिससे मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान हो सकेगा:
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store या App Store से Aadhaar से संबंधित नया ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- इसके साथ-साथ आपको Aadhaar Face RD App भी डाउनलोड करना होगा।
- इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें और अपनी पसंदीदा भाषा (Hindi/English) चुनें।
- ऐप खुलते ही आपसे 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करने को कहा जाएगा इसे सही-सही भरें।
- इसके बाद Aadhaar से पहले से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP (SMS) आएगा।
- उस OTP को ऐप में दर्ज कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई और रजिस्टर करें।
- अब आपको अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य का Aadhaar Number डालना होगा, जिसका मोबाइल नंबर लिंक/अपडेट करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर Face Scan का विकल्प दिखाई देगा।
- Face Scan पर क्लिक करें कैमरा खुलेगा जहाँ आपको अपना चेहरा सही पोजीशन में दिखाना होगा।
- स्कैनिंग के दौरान आपको निर्देश अनुसार आँखें खोलने-बंद करने जैसे मूवमेंट करने होंगे, जिससे फेस वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
- सफल फेस स्कैन के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको Service सेक्शन दिखाई देगा।
- इस सेक्शन में Mobile Number Update / Link का विकल्प चुनें।
- अब वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने Aadhaar से लिंक करवाना चाहते हैं।
- नंबर डालने के बाद Update पर क्लिक करें और निर्धारित फीस (₹75) सबमिट करें।
- अपडेट सफल होने पर आपको रसीद/प्रिंट आउट का विकल्प मिलेगा — आप इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
Optional Steps
- अब कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, निकट भविष्य में आप घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे नए ऐप और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से।
- इसके लिए आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Aadhaar का नया ऐप डाउनलोड करना होगा।
- ऐप खोलकर अपनी भाषा चुनें, 12 डिजिट Aadhaar नंबर दर्ज करें, और आधार से जुड़े पुराने नंबर पर आए SMS के ज़रिए वेरिफाई करें। फिर नया नंबर दर्ज करें।
- जैसे ही प्रोसेस पूरी होगी, आपको अपडेट की पुष्टि मिल जाएगी जिससे आपका नया मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक हो जाएगा।
Offline: आधार सेवा केंद्र जाकर
- अपने नज़दीकी आधार नामांकन/अपडेट केंद्र (Aadhaar Enrollment / Update Center) पर जाएँ।
- वहाँ एक फॉर्म लें जिसमें आप अपना Aadhaar नंबर, नया मोबाइल नंबर आदि भरेंगे।
- फॉर्म भरने के बाद, ₹ 75 (GST सहित) शुल्क जमा करना होगा।
- यदि आपके आधार में पहले से मोबाइल नंबर नहीं था या नया नंबर जोड़ना है इसी प्रक्रिया से किया जाता है।
- फॉर्म जमा करने व अपडेट रिक्वेस्ट देने के बाद, लगभग 7 दिन में या जब प्रक्रिया पूरी हो जाए आपको SMS या आधार लिंक की पुष्टि मिल जाएगी।
Aadhar Card me Mobile Number Link Kaise Kare 2025
- यदि आप अपडेट करवाते हैं, तो ₹ 75 शुल्क मानक है।
- कभी-कभी अपडेट के लिए नया सिस्टम (जैसे ऐप, फेस ऑथेंटिकेशन) शुरू हो रहा है इसलिए पहले देख लें कि सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
- अपडेट के बाद कितने दिन में आधार में नया नंबर लाइव होगा यह केंद्र पर निर्भर करता है, और SMS/नोटिस के माध्यम से जानकारी मिलती है।
- सुनिश्चित करें कि आप अपनी सही जानकारी दें और फॉर्म ध्यान से भरें। गलत जानकारी देने से अपडेट प्रक्रिया फेल हो सकती है।
- अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से किसी अन्य Aadhaar से लिंक है यह ध्यान रखें; हालांकि एक मोबाइल नंबर से कई Aadhaar कार्ड लिंक हो सकते हैं
Also Read:
Free Gas Connection Apply Online 2025 PM Ujjwala Yojana
Bihar Ration Dealer Kaise Bane
Ration Card KYC Kaise Kare 2025
निष्कर्ष: Aadhar Card me Mobile Number Link Kaise Kare 2025
2025 में Aadhar Card me mobile Number Link Kaise Kare यह प्रक्रिया पहले जितनी सरल नहीं है, लेकिन अब अपडेट सुविधाओं और ऐप आधारित अपडेट के कारण आसान हो रही है। यदि आपका Aadhaar पहले से बना है और उसमें मोबाइल नंबर नहीं है या पुराना है, तो अभी पास के आधार केंद्र जाकर या उपलब्ध हो तो ऐप से मोबाइल नंबर लिंक करा लें। इससे भविष्य में OTP-based सेवाएं, बैंकिंग, ऑनलाइन वेरिफिकेशन आदि में कोई परेशानी नहीं होगी।

