
Manrega Job Card eKYC Kaise Kare 2025: अगर आपका या आपके परिवार का MGNREGA / MNREGA जॉब कार्ड है, तो बहुत जरूरी है कि आप उसका e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) समय रहते करा लें। सरकार ने 2025 तक यह e-KYC 100% अनिवार्य कर दिया है। बिना केवाईसी के अब मजदूरी भुगतान रुक सकती है।
e-KYC का मतलब है। आपके आधार कार्ड की जानकारी को आपके जॉब कार्ड से डिजिटल रूप में जोड़ना, ताकि आपकी असली पहचान बने रहे। इससे फर्जी जॉब कार्ड, गलत हाजिरी और भुगतान में गड़बड़ी जैसी समस्याएँ बंद होंगी।
MGNREGA eKYC के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- आपका जॉब कार्ड
- आपका आधार कार्ड
- आपका मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- बैंक खाता विवरण / पासबुक
- कभी-कभी निवास प्रमाण पत्र (Address Proof) चाहिए हो सकता है।
Manrega Job Card e-KYC कैसे करें
- अपने नज़दीकी ग्राम पंचायत भवन या ब्लॉक कार्यालय जाएँ। वहां का अधिकारी / ग्राम रोजगार सेवक (Gram Rozgar Sevak) से बात करें।
- आधार कार्ड की जानकारी सिस्टम में वेरीफाई की जाएगी। इसके बाद आपके चेहरे की लाइव फोटो ली जाएगी, यानी “फेस प्रमाणीकरण (Face Authentication)
- चेहरे की फोटो दो बार स्कैन हो सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होने पर आपका e-KYC बन जाएगा। इसके बाद ज़रूर उसकी एक प्रिंट आउट निकाल लें या उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
- e-KYC पूरा हो जाने पर आपका जॉब कार्ड सक्रिय (Active) रहेगा। मजदूरी, रोजगार और अन्य लाभ बिना किसी रुकावट के मिलते रहेंगे।
क्या होगा अगर e-KYC नहीं करवाया?
अगर आपने अपनी e-KYC नहीं कराई, तो आपके जॉब कार्ड को निष्क्रिय (Inactive) किया जा सकता है। इससे आपकी मजदूरी बंद हो सकती है, और अन्य लाभ भी नहीं मिलेंगे। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, अपने नज़दीकी पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाकर e-KYC पूरा कर लें।
क्यों है MGNREGA e-KYC ज़रूरी?
- यह पहचान की गारंटी देता है — आप ही असली श्रमिक हैं। फर्जी कार्ड या हाज़िरी रोकी जा सकेगी।
- अब वेरिफिकेशन आसान हो गया है: लाइव फोटो + आधार लिंकिंग से काम एक मिनट में हो जाता है।
- इससे योजना पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनती है, जिससे आपके जैसे असली लाभार्थियों को सही समय पर मजदूरी मिलती रहेगी।
Also Read:
Jeevan Pramaan Patra Kaise Download Kare? | Life Certificate
Hathua Raj Palace Gopalganj | हथुआ राज पैलेस इतिहास
LPG Gas Subsidy Online Kaise Check Kare? गैस सब्सिडी ऑनलाइन
निष्कर्ष: Manrega Job Card eKYC Kaise Kare
अगर आपने अभी तक Manrega Job Card eKYC Kaise Kare 2025 नहीं कराया है। तो समय गंवाना सही नहीं। जल्दी से निकटतम ग्राम पंचायत भवन या ब्लॉक कार्यालय जाएँ, अपने जॉब कार्ड और आधार कार्ड दिखाएँ, और ई-केवाईसी करवा लें। इससे आपका काम रहेगा जारी और मेहनताना मिलेगा बिना किसी रुकावट के।

