
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22वीं किस्त: केंद्र सरकार की PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 19 नवंबर 2025 को 21वां भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेजा गया।
अब किसानों की निगाहें 22वीं किस्त पर हैं और चर्चा है कि इस बार आमतौर पर मिलने वाले ₹ 2000 की जगह ₹ 3000 मिले सकते हैं। लेकिन चौंकिए मत इस बढ़ोतरी की अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समर्थकों का कहना है कि महंगाई व बढ़ते कृषि खर्च को देखते हुए किस्त बढ़ सकती है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राशि वही रहेगी 2 हज़ार रुपये जब तक कोई आधिकारिक आदेश न आए।
कब मिल सकती है PM Kishan 22वीं किस्त?
पिछली किस्त 21वीं नवंबर 2025 में जारी हुई थी। योजना के अनुसार, हर किस्त के बीच करीब चार महीने का अंतर होता है। यही वजह है कि 22वीं किस्त मिलने की संभावित तारीख फरवरी मार्च 2026 बताई जा रही है।
लेकिन ध्यान रखें यह सिर्फ अनुमान है। सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त की तारीख या राशि के बारे में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है
किसे मिलेगा, किसे नहीं PM Kisan Samman Nidhi
हालाँकि लाखों किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं, लेकिन 22वीं किस्त के लिए कुछ विशेष शर्तें तय की गई हैं:
- अब इस योजना में e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों का KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।
- साथ ही, किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- भूमि के दस्तावेज, खतौनी/खसरा विवरण सही होना चाहिए यदि भूमि का डाटा सही नहीं है या गलत जानकारी हुई, तो भी लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी 22वीं किस्त बिना झंझट आए तो बैंक खाता, आधार, भूमि दस्तावेज और e-KYC सब अपडेट कर लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 3000 रुपये की मांग
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और किसान समूहों का दावा है कि इस बार 22वीं किस्त में 3000 रुपये मिल सकते हैं। वास्तव में, इस तरह की मांग जायज़ लगती है खेती का खर्च बहुत बढ़ गया है, और 2000 रुपये कई किसान परिवारों के लिए अक्सर हल्की मदद ही बनते हैं।
लेकिन जैसा कि हमने ऊपर बताया इस बात की कोई पुख्ता सरकारी घोषणा नहीं हुई है। अगर राशि बढ़ाई गई, तो वो एक बड़ी राहत होगी; मगर अगर नहीं तो किसानों के बीच उम्मीदों का टूटना भी संभव है।
अगर आप 22वीं किस्त का लाभ चाह रहे हैं, तो ये काम ज़रूर कर लें:
- अपना e-KYC अवश्य पूरा करें चाहें CSC केंद्र जाएं या ऑनलाइन।
- अपना बैंक खाता, IFSC, आधार सब लिंक करें।
- अपनी भूमि की जानकारी (खतौनी/खसरा) सही रखें।
- समय-समय पर अपने नाम की स्थिति देख रहें चाहे योजना की वेबसाइट हो या मोबाइल ऐप।
Also Read:
बिहार वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म PDF डाउनलोड – अपना गोपालगंज
Elabharthi eKYC 2025। सभी पेंशनधारकों के लिए eKYC अनिवार्य
Bihar Janani Suraksha Yojana 2026 किसे मिलेगा लाभ, आवेदन करें
निष्कर्ष: PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 3000
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 किस्त का किसानों को इंतजार है और उम्मीद है कि शायद इस बार 3000 रुपये मिलें। लेकिन फिलहाल जो भी जानकारी है वो 2000 रुपये प्रति किस्त जारी रखने की संभावना की ओर इशारा करती है। अगर आप e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग व भूमि दस्तावेज अपडेट करके तैयार रहेंगे, तो किस्त पहुँचने में आपकी परेशानियाँ कम होंगी।
आइए देखते हैं 2026 की शुरुआत में सरकार ने क्या नया फैसला लिया है!


